फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता बनैलिया के जयकारों से गूंजा कस्बा

Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
माता बनैलिया के जयकारों से गूंजा कस्बा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। मां बनैलिया का 27वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालाओं की तरफ से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें झांकियां भी शामिल थीं। इस दौरान पूरे कस्बे को सजाया गया था। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में बनैलिया माता की झांकी के साथ-साथ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ भजन, नृत्य और विभिन्न करतब दिखाते हुए चल रही थी। दिन में 12 बजे के करीब मंदिर से निकली शोभा यात्रा में मां बनैलियां, नवदुर्गा, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं बच्चे भक्ति एवं मंगल गीत गाते चल रहे थे। 
विज्ञापन


इस यात्रा में गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल के बच्चों का समूह खेल तमाशा दिखाते हुए चल रहा था। बीच-बीच में भक्ति गीतों की धुन पर लोगों का समूह थिरकते हुए चल रहा था। 
यात्रा में कस्बे एवं आसपास के लोगों के अलावा नेपाल से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए पूरे कस्बे में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। वहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।  इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, चेयरमैन गुड्डू खान, सोनौली चेयरमैन कामना त्रिपाठी के पति सुधीर त्रिपाठी, राजेन्द्र जायसवाल, दयाराम जायसवाल, महेश सिंह, मून्नू लाल श्रीवास्तव, धर्मात्मा जायसवाल, मनोज राना, ऋषिराम थापा, राहुल वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें