फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी, नहीं निकली धूप

Sun, 21 Jan 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी, नहीं निकली धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगज। कई दिन से सुबह नींद खुलने पर लोगों को बाहर ज्यादा कोहरा दिखने लग रहा है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। हालांकि बीते शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई थी लेकिन शनिवार को धूप तो नहीं ही निकली, कोहरा व गलन के कारण लोग परेशान रहे। कोहरे के कारण लोगों को वाहन सवार लोगों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले।
विज्ञापन


जनपद में शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण गोरखपुर से महराजगंज रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलने के लिए विवश होना पड़ा। कोहरे का असर सुबह11 बजे तक रहा लेकिन धूप पूरे दिन नहीं निकली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को शाम होते ही गलन बढ़ गई। रात आठ बजे के बाद रोड पर चलने वालों के वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें