फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का गुजरात मॉडल खोखला : हार्दिक पटेल

Sat, 27 Apr 2019 12:59 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विकास का गुजरात मॉडल खोखला : हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा लाख ढोल पीटे पर हकीकत यह है कि देशभर के किसान और नौजवान उससे नाराज हैं। किसानों को न तो उनकी उपज का सही दाम मिल रहै है और न ही युवाओं को रोजगार। सिर्फ गुजरात में पांच हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि 55 लाख युवा बेरोजगार हैं। आश्चर्य तो यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी गुजरात मॉडल के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यह मॉडल ही खोखला है। ये बातें कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

 
शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में हार्दिक पटेल ने कहा कि लोगों ने भाजपा उम्मीदवार को पांच बार विजयी बनाया, लेकिन वे अपनी सरकार से भी यहां की जनता के लिए कुछ नहीं करा पाए। खेतों में गन्ने सूख रहे हैं, किसान परेशान हैं, लेकिन सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा सांसद को अपनी इस चुप्पी का किसानों को हिसाब देना पड़ेगा। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट आएगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा, सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे और सबके साथ न्याय होगा।   पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा, पीएम का गुजरात मॉडल खोखला है। सीएम के घर के बगल के जिले में गन्ना किसान परेशान हैं और वे चुनाव प्रचार में मस्त हैं। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की अपील की। कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो गांव, गरीब, किसान और नौजवान के साथ न्याय होगा। दो लाख तक का फसली ऋण माफ होगा और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी। उधर, छतीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 27 सालों से यूपी में गैरकांग्रेसी सरकार है। इस दौरान यूपी में कितना विकास हुआ है, वह दिख रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सबके हित में काम होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने के हाथ ही हर गरीब परिवार को न्यूनतम इनकम गारंटी योजना के तहत 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का उल्लेख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख रुपये के जुमले पर तंज कसा और कहा कि भाजपा कहती है कांग्रेस ने किया क्या तो मैं बता दूं कि कांग्रेस ने जुमला नहीं गढ़ा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी भाजपा पर झूठी कसम खाने का आरोप लगाया।प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि संघर्ष मुझे विरासत में मिला है। महराजगंज के विकास के लिए पिता की तरह हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं। तय आप सभी को करना है कि पांच बार आपकी रहनुमाई करने के बाद भी जिले का विकास न करने वाले लोग चाहिए या फिर आप सभी के साथ मिलकर इस जनपद के विकास के लिए लड़ने वाला। सभा को प्रदेश महासचिव सचिन नाईक, शरद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, झिनकू चौधरी व जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान तलत अजीज, आनन्द वर्धन सिंह, अख्तर अब्बासी, राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, विश्वविजय सिंह, वसीम अहमद, रानू सिंह, रौनक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें