फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस ः भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरहद पर सतर्कता बढ़ी सोनौली सीमा पर जांच करते एसएसबी जवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस : भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

सोनौली। स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया रिपोर्ट के बाद भारत नेपाल सीमा पर आतंकी घुसपैठ की संभावना को देखते हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। नेपाल से आने वाले लोगों व वाहनों की डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके नाम पते एक रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनका पहचान पत्र की जांच की जा रही है। साथ ही एसएसबी जवान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह सघन जांच कर रहे हैं।
सीमा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए गश्त तेज कर दी गई है। सोमवार की सुबह मुख्य मार्ग सोनौली सहित बस स्टैंड टैक्सी स्टैंड होटल, गेस्ट हाउस तथा नौतनवां रेलवे स्टेशन के साथ माल गोदामों पर एसएसबी रेलवे सुरक्षा बल और सोनौली नौतनवां पुलिस ने तलाशी अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से जहां नो मेंस लैंड के करीब गश्त कर रही हैं। वहीं, सरहद के पगडंडी मार्गों पर कड़ा पहरा है। खुफिया विभाग के अनुसार कश्मीर में हुए बदलाव के बाद नेपाल में भारत विरोधी कई संगठन जैसे लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन व सिमी समेत कई आतंकी संगठन नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया विभाग की नजर सीमा पर है। सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवां छपवा संपतिहा और कोल्हुई थानों के बीच जवान राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्यौहार को देखते हुए सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी की पांच बटालियन जांच में लगी है। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें