फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुश्ती में रघुराज ने प्रिंस को दिखाया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिपरदेउरा स्थित नेहरू नगर में रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। कुल 20 कुश्ती मुकाबले बराबरी पर छूटे। रघुराज ने प्रिंस को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

दंगल में अनुपम ने विकास को पराजित किया। श्यामकरन यादव ने दूधनाथ को हराकर अपनी कुश्ती का दम दिखाया। गुड्डू ने मोनू को व गढ़े ने सुरेश को शिकस्त दी। इसके अलावा कुल 20 पहलवानों के बीच हुए मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे। दोनों पक्षों के बराबरी पर रहने के कारण उन्हें बराबरी पर समाप्त घोषित किया गया।
दंगल के दौरान पहलवानों ने अलग-अलग दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों का आनंद लिया। कार्यक्रम आयोजक निठुरी सिंह, बागेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह सहित ग्रामवासियों के सहयोग से दंगल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें