फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के बेटे का शव खेत में मिला

Sun, 21 May 2017 11:27 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोहेपार के पूर्व में एक खेत में रविवार को दोपहर में ग्राम प्रधान व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजवल मदरहां के 25 वर्षीय बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमित के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में ग्राम लोहेपार के पूरब में नहर पटरी से 200 मीटर दूर खेत में पड़े युवक के शव को राहगीरों ने देखा और कुछ ही दूरी पर इसकी बाइक गिरी पड़ी थी। राहगीरों ने शोर मचाया तो देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पहचान पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान में राजवल मदरहां के ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी के पुत्र अमित गैस एजेंसी के मालिक 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई। 
ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता, लेखपाल अशोक कुमार व पुलिस को दी। पिता अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि अमित 11 बजे तक अपने गैस एजेंसी कार्यालय पर मौजूद था। किसी के फोन आने के बाद वह बाइक से कहीं चला गया और डेढ़ घंटे बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, पर परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। 

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था अमित
कोठीभार। अमित तीन भाईयों सबसे बड़ा था, जो रायपुर में ग्रामीण गैस एजेंसी व ईंट भट्ठे का कारोबार संभालता था। दूसरा भाई अनित कुमार डॉक्टर है, जबकि छोटा भाई जय कुमार अभी पढ़ाई कर रहा है। परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में अमित का अहमद योगदान था। उनकी मौत ने परिजनों को झकझोकर कर रख दिया है। 

थाने  से 2 किमी की दूरी पर हुई घटना
कोठीभार। राजवल मदरहां गांव के रहने वाले अमित का शव संदिग्ध हालत में मिलने की घटना कई तरह के सवाल खडे़ कर रही है। थाने से करीब 2 किलो मीटर की दूरी पर यह घटना हुई और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। 

मामले का पर्दाफाश करने की मांग
सिसवा। संदिग्ध हालत में अमित का शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मौके पर पहुंचे किसान नेता चन्द्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, बीजेपी कार्यकर्ता बच्चन लाल गौड़, बैजनाथ सिंह ने इस घटना में हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जल्द पर्दाफाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें