फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sun, 21 May 2017 11:24 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीएचसी फरेंदा से जुड़ी फरेंदा विकास खंड की आशा कार्यकर्ताओं नें छह सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को दिन में गणेश सुगर मिल परिसर आनंदनगर में सुबह 10 बजे से ही एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मंजू वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष साधना तिवारी, महामंत्री हसीना खातून के अगुवाई में तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।      
विज्ञापन

 आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाओं को लेकर उचित प्रतिफल न मिलने से काफी आक्रोश था। उनकी प्रमुख छह मांगो में पारिश्रमिक 20 हजार रुपया प्रतिमाह करने, दुर्घटना बीमा दिये जाने, कार्य दिवस में अस्पताल में रात्री विश्राम के समय स्टाफ रूम एवं भोजन की व्यवस्था करने, आशाओं को मिलने वाले पारिश्रमिक का ब्यौरा उपलब्ध कराने पल्स पोलियो अभियान में पारिश्रमिक 75 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 150 रुपये किए जाने एवं जननी सुरक्षा योजना में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन में की जाने वाली धांधली व अवैध वसूली को रोकना मुख्य है।      
  आशा कार्यकर्ताओं ने मांगो को प्रदेश के मुख्यमंत्री को ईमेल करके कार्रवाई की अपेक्षा की है उन्होंने 2 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में भी धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। धरना में मुख्य रूप से उषा विश्वकर्मा संगीता भारती, नरगिस जहां, ज्योति गौड़, हशिना खातून, शिवम त्रिपाठी, रामादेवी, शशीकला, निर्मला, रेखा, सरोज, किरन, प्रमीला, इशरावती, उर्मिला, कौशिल्या, प्रेमशीला, आबिदा खातून व मालती सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें