फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं हो रहा रिड् के हड्डी का एक्सरे, डिजिटल एक्सरे मशीन खराब

विज्ञापन
जिला अस्पताल का डिजिटल एक्सरे मशीन खराब। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब है। इससे मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अस्पताल के बाहर से मरीजों को एक्सरे कराना पड़ रहा है। यह समस्या 20 दिनों से बनी है। अस्पताल में मैनुअल एक्सरे मशीन से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
जिला अस्पताल में संसाधन होते हुए भी मरीजों को बेहतर सेवा नहीं मिल पा रही है। एक्सरे मशीन का रख रखाव ठीक नहीं है। समय से मरम्मत नहीं होने से मशीन खराब हो गई। डिजिटल एक्सरे मशीन करीब 20 दिनों से खराब है। इसे बनवाने की जहमत जिम्मेदार नहीं उठा रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में मैनुअल एक्सरे मशीन से एक्सरे किया जा रहा है। इस मशीन की क्षमता डिजिटल एक्सरे मशीन से कम होने के कारण रिढ़ के हड्डी के रोगियों का एक्सरे नहीं हो पाता है। डॉक्टरों के अनुसार डिजिटल एक्सरे मशीन से एक्सरे कराने में मरीज को 10 से 15 मिनट के अंदर रिपोर्ट मिल जाती है। मैनुअल एक्सरे मशीन के रिपोर्ट के लिए घंटे भर इंतजार करना पड़ता है। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर से वार्ता की गई है। जल्द ठीक करा दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों का मैनुअल एक्सरे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बाहर से कराना पड़ा एक्सरे’
चेहरी गांव की चानमति को रीढ़ की हड्डी में परेशानी है। डॉक्टर ने उन्हें डिजिटल एक्सरे कराने के लिए कहा। अस्पताल का एक्सरे मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर जाकर एक्सरे कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मशीन खराब होने से परेशानी हुई। भारत खंड पकड़ी से आए राम चंद्र को डिजिटल एक्सरे कराना था। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अगर डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक होती तो रिपोर्ट तुरंत मिल जाती, लेकिन मैनुअल मशीन से घंटे भर इंतजार के बाद रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें