फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हितों की उपेक्षा कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी हितों की उपेक्षा कर रही सरकार
विज्ञापन

- अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सरकार द्वारा नियमित रूप से कर्मचारी हितों की उपेक्षा की जा रही है। जब तक संगठन के कर्मचारी एकजुटता का प्रदर्शन नहीं करेंगे, तब तक सरकार द्वारा मनमानी की जाएगी। जिस दिन कर्मचारी एकजुट हो गए, उस दिन सरकार को कर्मचारियों की मांगों को मानने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये बातें अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के शाखा अध्यक्ष मधुसूदन मिश्र ने रविवार को डाकसेवकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अपने सम्मान की रक्षा को लेकर सभी डाक सेवकों को आगे आना होगा। विजय मोहन शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से न सिर्फ अपनी ताकत का एहसास कराया जा सकता है, बल्कि अपनी लड़ाई भी काफी मजबूती से लड़ी जा सकती है। हम सभी को संगठन में अधिक से अधिक डाक सेवकों को जोड़ना होगा। संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान मंगेश मौर्या, रामभरोसे, पल्टन प्रसाद, गोरख पटेल, विनोद कुमार, विपिन तिवारी, बेचन पटेल, सिद्धनाथ, राजेंद्र, गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें