नगर के भारतीय गोरखा समाज ने नवरात्र के सप्तमी के मौके पर शनिवार को ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से फूलपाती यात्रा निकाली। इस मौके पर झांकियों में सजे मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की गई और गोरखा समाज के पारंपरिक तौर तरीके से माता को बलि चढ़ाई ।
नौतनवां के महेन्द्रनगर वार्ड स्थित गोरखा समाज के कार्यालय से ढोल नगाड़ों तथा नौ दुर्गा के साथ निकले महिला पुरुष नाचते गाते मिलिट्री कैंप पहुंचे। वहां पर स्थित काली मंदिर में गोरखा समाज के परंपरा अनुसार मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद देवी मां को बलि चढ़ाई गयी और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर भारतीय गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना, डम्बर बहादुर गुरूंग, हरि बहादुर गुरूंग, रामकुमार थापा, तुल बहादुर थापा, हेम बहादुर थापा, अमर बहादुर थापा, गणेश थापा आदि मौजूद रहे।