फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरक्षनाथ मंदिर की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Mon, 13 Jan 2025 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने खिचड़ी मेला के दृष्टिगत सोमवार को चौक स्थित गुरु श्रीगोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी 13 से 15 जनवरी के मध्य लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर/मेला अधिकारी को पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी को 24 घंटे सक्रिय रखने और कंट्रोल रुम से पूरे मेला परिसर की निगरानी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेला मे आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगेगी। इसके दृष्टिगत सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। महिला और पुरुष पुलिस बल की ड्यूटी सादी वर्दी में भी लगाने की बात कही। जिलाधिकारी ने मेला परिसर में 24 घंटे सभी जरूरी दवाओं के साथ स्वास्थ्य कैंप में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों सहित अन्य सहायक स्टाफ को तैनात रहने के लिए कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक और मिठौरा को अलर्ट मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया। संवाद

अस्थाई खोया पाया केंद्र भी बनाया गया
उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुल 9 बैरियर और 6 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मोबाइल टॉयलेट और पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त मेला परिसर में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य कैंप और अस्थाई खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है। सुरक्षा के लिए रूफ टॉप निगरानी टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें