फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक की राह से बाहर हुए गोरखपुर के गांव

Sun, 03 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से पेड़ को कटवाया जा रहा।
विज्ञापन
महराजगंज। घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर प्रस्तावित रेल मार्ग की सभी गतिविधियां क्रमश: जारी हैं। रेल विभाग की ओर से अब अंतिम रूट सूची जारी कर दी गई है। इसके पहले गोरखपुर जिले के कुछ गांव आ रहे थे, लेकिन अब सभी महराजगंज के गांव शामिल हैं। सिधवारी से रेलवे ट्रैक सीधे आनंदनगर स्टेशन से जुड़ जाएगा। पहले यह ट्रैक कैंपियरगंज लोहरपुरवा गांव से जोड़ने की योजना थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को लेकर विभाग की ओर से अंतिम रूट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, अब इस रेल मार्ग में केवल महराजगंज जिले के गांव ही शामिल किए गए हैं, जिससे परियोजना को तेजी से गति मिलेगी। प्रस्तावित रेल मार्ग की अंतिम रूट लाइन घुघुली से चलकर सिधवारी होते हुए सीधे आनंदनगर रेलवे जंक्शन से जुड़ेगी।
इससे पूर्व योजना में यह ट्रैक गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील के लोहरपुरवा व अन्य गांवों के रास्ते जा रहा था, लेकिन वन क्षेत्र से गुजरने और प्रशासनिक समस्याओं के कारण यह मार्ग अव्यवहारिक साबित हो रहा था। रेल विभाग की ओर से नए सिरे से तैयार किए गए प्रस्ताव को रेलवे मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है और अब अंतिम रूप से जारी की गई रूट सूची में शामिल गांवों की संख्या 52 है। सभी गांव महराजगंज जिले के हैं, जिससे अब किसी अन्य जिले के प्रशासनिक क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं होगा और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सरल हो जाएगी।
विज्ञापन

किन गांवों से गुजरेगी नई रेल लाइन : रेल विभाग की ओर से जारी सूची में जिन गांवों से होकर यह रेल लाइन गुजरेगी उनमें प्रमुख रूप से जोगिया, घुघुली खुर्द, घघरूआ खड़ेसर, रामपुर बल्डिहा, मटकोपा, बरवा चमैनिया, पिपरा मुंडेरी, पिपराइच उर्फ पचरुखिया, हरपुर, विशुनपुर गबड़ुआ, धरमपुर, लक्ष्मीपुर, मनियार छपरा, अगया, कोदइला, दरौली, भिस्वा, शिकारपुर, वरवा विद्यापति, गौनरिया बाबू, रामपुर, सिसवा बाबू, मुजहना खुर्द, पड़री बुजुर्ग, सवना, बांस पार बैजौली, पिपरदेउरा, तरकुलवा महुअवा, रुद्रापुर, रुदौली भावचक, सिसवा अमहवा, पकड़ी नौनियां रम्हौली, कांध, पिपरा रसूलपुर, जंगल दुधई उर्फ चेहरी, रामनगर, खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, रूनुआ, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया, अलहदिया महदेवा, गोपलापुर, कम्हरिया बुजुर्ग, सेमराडाड़ी, मथुरा नगर और सिधवारी गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों के बीच से होकर यह प्रस्तावित रेल लाइन गुजरेगी।
संशोधित प्रस्ताव को मिली हरी झंडी : रेलवे विभाग की ओर से इस परियोजना को नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया। नए प्रस्ताव में अब वन क्षेत्र को पूरी तरह से छोड़ते हुए, केवल महराजगंज जिले के गांवों को रूट में शामिल किया गया है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय से भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिससे अब रेल लाइन निर्माण के रास्ते में आ रही तमाम कानूनी व तकनीकी अड़चनों को पार किया जा चुका है। रेल लाइन निर्माण पूरा होने से महराजगंज जिले के ग्रामीण अंचलों को एक नई पहचान मिलेगी। इससे जहां किसान, छात्र, व्यापारी और आम नागरिक को आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी यह रेल लाइन महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें