फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रांसपोर्टनगर वेंडिंग जोन होगा दो मंजिला, 560 रेहड़ी-खोमचा वालों को मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए वेंडिंग जोन बना रहा नगर निगम
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और ठेला-खोमचा वालों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने शहर के 10 इलाकों में नए वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में उपेक्षित पड़े ट्रांसपोर्टनगर वेंडिंग जोन को दो मंजिला बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

करीब सात साल पहले नगर निगम ने यहां 280 क्षमता वाला वेंडिंग जोन बनाया था। लेकिन इसकी लोकेशन फोरलेन से काफी नीचे होने के कारण खरीदार नहीं पहुंचे और यह खाली पड़ा रह गया। अब निगम ने मौजूदा ढांचे को तोड़े बिना लोहे के फ्रेम पर ऊपर एक और मंजिल बनाने का निर्णय लिया है। नए स्वरूप में यहां कुल 560 रेहड़ी-खोमचा वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। निगम के सहायक अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। दोनों मंजिलों तक आसानी से पहुंचने के लिए सीढि़यों की व्यवस्था होगी। इस परियोजना पर लगभग दो से ढाई करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर वेंडिंग जोन को उपयोगी बनाने के साथ ही शहर के 10 नए वेंडिंग जोन यातायात व्यवस्था सुधारने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें