फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर डाउन होने से नहीं हो सकी रजिस्ट्री, रात में मायूस लौटे काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास परियोजनाओं में रजिस्ट्री के दौरान अव्यवस्था से रहे परेशान
विज्ञापन

गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग में सोमवार को सर्वर डाउन होने के चलते विकास परियोजनाओं में अधिग्रहित जमीनों की रजिस्ट्री करने गए काश्तकारों को काफी परेशान झेलनी पड़ी। दोपहर से पहुंचे काश्तकारों को रात नौ बजे निराश होकर लौटना पड़ा। रजिस्ट्री दफ्तर में बैठने और पानी की सुविधा न होने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

दरअसल, विकास परियोजना में ली गई जमीनों की रजिस्ट्री शाम पांच बजे के बाद हो रही है। बालापार टिकरिया, गोरखपुर-पिपराइच एवं विरासत गलियारे सहित अन्य परियोजनाओं के अंतर्गत रजिस्ट्री कराई जा रही है। सोमवार को शाम के समय सर्वर डाउन हो गया। रजिस्ट्री कार्यालय में तीन से चार घंटे इंतजार करने के बाद भी लोगों को बिना रजिस्ट्री के ही मायूस लौटना पड़ा। रजिस्ट्री करने गए राजेश एवं संजय का कहना था कि देर रात तक रुके थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। भगवानपुर से आईं वृंदावन गुप्ता ने भी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उधर, लेखपाल संघ अध्यक्ष अनिल राय ने कहा कि विकास परियोजनाओं में रजिस्ट्री के दौरान सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें