फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान में सेंध लगाकर सामान हजारों की चोरी

Sun, 25 Aug 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड में मेन तिराहे के पास स्थित एक दुकान में शनिवार रात को चोरों ने सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों का सामान उड़ा ले गए। रविवार सुबह घटना की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया की वह निचलौल शहर के कृष्णा नगर वार्ड में मेन तिराहे के पास फैशन प्वाइंट की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए और दुकान के काउंटर में रखी नकदी समेत सामान उड़ा ले गए। इतना ही नहीं चोर दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर मशीन भी अपने साथ उठा ले गए। हालांकि घटना को अंजाम देने जा रहे दो संदिग्ध युवकों की तस्वीर ब्लॉक परिसर स्थित बीआरसी में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कैमरे में देखा जा रहा है की दो संदिग्ध युवक चेहरे को ढककर दुकान के पीछे की ओर जा रहे हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले में घटना का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया है। दोनों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





रात में ब्लॉक के गेट हो जाते हैं बंद



फैशन प्वाइंट की दुकान में चोरों ने घटना की वारदात पीछे के रास्ते सेंध लगाकर की है। हालांकि फैशन प्वाइंट दुकान का पिछला हिस्सा ब्लॉक परिसर से घिरा हुआ है, जबकि अगला हिस्सा पुलिस पिकेट मेन तिराहा से महज कुछ ही कदम पर है। जहां पर पुलिस पूरी रात पहरेदारी में ड्यूटी पर लगी रहती है। वही करीब 10 बजे रात में ब्लॉक का गेट भी बंद हो जाता है। ऐसे में चोरों ने घटना को अंजाम कैसे दिया। यही सोच अन्य व्यापारी सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें