फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सदर ब्लाॅक का उम्दा प्रदर्शन

Tue, 29 Oct 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन छत्रपति साहू जी महाराज स्टेडियम में सोमवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन दौड़, खो-खो, कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता में सदर ब्लाॅक के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा। मिठौरा व परतावल ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने भी संघर्ष की क्षमता का प्रदर्शन बड़े मनोयोग से किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग थोड़ी 50 मीटर में परतावल के राकेश को गोल्ड व मिठौरा के शहबाज को सिल्वर मेडल मिला। बालिका वर्ग जूनियर 50 मी में सदर की रंजना को गोल्ड तथा 100 मीटर बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर के अमरेश को गोल्ड मिला। राष्ट्रगान में सदर को गोल्ड तथा निचलौल को सिल्वर मिला, अंत्याक्षरी में मिठौरा को गोल्ड मिला। खो-खो में परतावल फाइनल में पहुंचा। कबड्डी बालिका जूनियर में सदर, मिठौरा, परतावल व नौतनवा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। कबड्डी जूनियर बालक मिठौरा, लक्ष्मीपुर, पनियरा, घुघली की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। वाॅलीबाल बालक में सिसवा को गोल्ड व मिठौरा को सिल्वर मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा व बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जूनियर स्तर पर इतना बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में भरपूर क्षमता है, यह साबित हुआ। इस प्रतियोगिता से उनके प्रदर्शन में और सुधार आएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सफल आयोजन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भरपूर सहयोग दिया है कि तभी जनपद स्तर पर यह भव्य आयोजन संभव हो रहा है। जनपद स्तर के विजेता मंडल और वहां से राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगे। क्रीड़ा प्रभारी सुदामा प्रसाद, जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक, नित्यानंद मिश्र, शैलेष पांडेय, गिरिजेश पांडेय, ब्रह्मानंद, अमरेंद्र सिंह, विवेक कुशवाहा, शैलेष पटेल, श्रीचंद, आशीष सिंह, रामबचन, पंकज सिंह, विवेक यादव, संदीप, रवि यादव, रितेश केसरवानी, पंकज कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी सदर अंकिता सिंह सहित सभी विकास खंडों के बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें