फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोंडा प्रथम व सीवान की टीम दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में गोंडा की टीम को प्रथम और सीवान की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता नवयुवक मंगल दल के तरफ से प्रायोजित किया गया था। उद्घाटन भाजपा युवा नेता निर्भय कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कैम्पियरगंज, सूरस, सीवान, भैरोपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, कौड़ियां, फर्टिलाइजर, विस्टौली, रामपुर व देवीपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल मैच गोंडा व सिद्धार्थनगर और सीवान व देवीपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के पहले दिन फर्टिलाइजर व रामपुर के बीच में मुकाबला हुआ। फर्टिलाइजर की टीम विजेता बनी। कैम्पियरगंज के साथ खेले गए मैच में देवीपुर की टीम विजयी बनी। सूरस व सीवान के बीच हुए मैच में सीवान की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के आयोजक आकर्ष श्रीवास्तव, सचिन प्रजापति, अभिषेक, आदित्य रहे। इस अवसर पर पप्पू दूबे, राजू सिंह, अंगद सिंह, सूरज सिंह रमेश यादव, सीपीएन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें