16वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
महराजगंज। गोंड धूरिया समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण जारी किए जाने की मांग के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने 16वें दिन मंगलवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कहा कि राज्य स्कूटनी कमेटी के आदेश के बाद भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाना निराशाजनक है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बार-बार आवाज उठाने पर तहसील प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है। प्रमाणपत्र जारी न होने से विद्यार्थियों को काफी दुश्वारियां भी उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान सोनू, रोहित, शंभू श्याम गोंड, गुलाब, सोनू, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।