फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवनही पूजा में जुटे गोंड समाज के लोग, दिखी सांस्कृतिक एकजुटता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के बड़हरा चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को धुरिया गोंड समाज की ओर से सवनही पूजा एवं गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शरीक हुए समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर बड़ा देव का स्मरण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धुरिया नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने धुरिया नृत्य प्रस्तुत कर गोंडी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई।
नृत्य और पारंपरिक आयोजन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान गोंडी धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सवनही पूजा पुजारी जयगंधी धुर्वा, सोमन धुर्वा और सोनू धुर्वा ने विधि-विधान से संपन्न कराई। इस अवसर पर रमेश गोंड, फरेंदा अमित श्याम गोंड, सेतू प्रसाद गोंड, विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र गोंड, रविंद्र गोंड, शिवशंकर गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें