फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रॉस कंट्री रेस में निधि का फर्राटा, बालकों में दुर्गेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक वर्ग में 52 तो बालिका वर्ग में 50 ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

सीओ सदर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
महराजगंज। राष्ट्रीय पर्व पर जिला स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस बालिका वर्ग में निधि ने तीन किमी फर्राटा भरते हुए पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में यह खिताब दुर्गेश को मिला।
शनिवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की रेस 5 किमी की रही। इसमें जिसमें 52 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की दौड़ तीन किमी की रही जिसमें कुल 52 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की तीन किमी रेस जिला कारागार के सामने से होते हुए बलिया नाला पुल तक फिर वापस यहीं आकर समाप्त हुआ। इसमें पहले स्थान पर निधि तो दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश सृजना व सोनम ने हासिल किया। बालक वर्ग की दौड़ पांच किलोमीटर की रही जो स्टेडियम से शुरू होकर स्टेडियम में ही समाप्त हुई। बालक वर्ग में पहला स्थान दुर्गेश, दूसरे स्थान पर सचिन तो तीसरे स्थान पर भागीरथी रहे।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। क्रास कंट्री रेस के बाद तिरंगा दौड़ का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सीओ सदर अंकुर गौतम व जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, स्टेडियम के सभी कोच व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें