फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चित्रकला प्रतियोगिता में गोल्डी व खिलौना में आयुष को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भगवतनगर परसिया में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिट्टी के खिलौने बनाने की प्रतियोगिता में आयुष को प्रथम, नगमा को दूसरा व आर्यन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला एवं स्लोगन लेखन में गोल्डी को प्रथम, अनामिका द्वितीय एवं रागिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सहायक शिक्षिका तसनीम कौसर एवं आरती राय की देखरेख में छात्रों को खेल-कूद, चित्रकला, मिट्टी के खिलौने बनाना और संगीत आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने कहा कि स्कूली बच्चों को भारी बस्ते के बोझ से राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रत्येक शनिवार को बिना बैग के स्कूल आने की पहल शुरू की गई है। छात्रों को खेल, कला, क्राफ्ट और व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए पढ़ाया जाता है। इस अवसर पर प्रियंका सिंह, मुन्नीलाल एवं खुशी, अंश, काजल, किंजल, श्यामू, अरविंद, अभिषेक, अमन, करीना आदि छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें