शिविर में 30 रुपये देकर बनवाएं गोल्डन कार्ड
महराजगंज। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह शिविर लगाएगा। नपा के 25 वार्ड व गांवों में इसकी शुरुआत कर दी गई है। कार्ड बनवाने के एवज में लाभार्थियों को मात्र 30 रुपये खर्च करने होंगे।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डाक्टर आईए अंसारी ने बताया कि इसके लिए सहज जन सेवा केंद्र के संचालकों को जिम्मा दिया गया है। केंद्र के संचालक आयुष्मान भारत योजना के कर्मचारियों की देखरेख में शिविर लगाकर कार्ड बनवाएंगे। अब तक वार्डों में सात सौ कार्ड बनवाए गए हैं।
---------------
24 जुलाई को इन गांवों में लगेंगे कैंप
महराजगंज। आयुुष्मान भारत योजना के शिकायत प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 24 को सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत करमहा, इमिलिया व फुलवरिया में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।