फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना, चांदी नहीं सब्जी बेची

Mon, 28 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
निचलौल में स्वर्ण व्यापारियों ने आलू प्याज बेचकर उत्पाद कर का विरोध जताया। - फोटो : मनाोज राय
विज्ञापन
निचलौल में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण व्यापारियों ने आंदोलन के 25वें दिन रविवार को नगर में आलू प्याज की बिक्री कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वर्ण व्यवसायियों ने रोजी रोटी पर लात मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अनिश्चितकालीन बंदी के 25वें दिन रविवार को व्यापारियों ने मेन मार्केट से आलू प्याज का ठेला लेकर नगर भ्रमण कर सब्जी बेंची। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। व्यापारियों का कहना है कि सरकार के जन विरोधी नीति के चलते देश के लाखों स्वर्ण व्यवसायी आज भुखमरी के कगार पर हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने स्वर्णकारों से आलू प्याज खरीद कर आंदोलन को धार देने की अपील की है। अध्यक्ष अंबरीश वर्मा, मन्नू वर्मा, बंटी वर्मा, मुकेश वर्मा, सुखदेव वर्मा, भोला वर्मा, सोनू वर्मा, अरविंद वर्मा, अमित वर्मा, दीपक ईश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें