फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धनतेरस से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट, स्टॉक बढ़ाने से कतरा रहे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली नजदीक आते ही बाजार सजने लगे हैं। कपड़ों से लेकर अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, धनतेरस से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट से सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। हर साल त्योहार पर मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी की उम्मीद रहती थी, लेकिन इस बार भाव में गिरावट का रुख है। ऐसे में कारोबारी नया स्टॉक मंगाने को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय के सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए दुकानों में नए डिजाइन के आभूषण सजाए जा रहे हैं। हालांकि, कीमतों में अचानक गिरावट से कारोबारी चिंतित हैं। बीते एक सप्ताह में सोने का भाव करीब छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 22 हजार रुपये प्रति किलो तक गिरा है।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि पिछले सप्ताह यह 1.49 लाख रुपये के पार पहुंच गया था। इसी तरह चांदी का भाव दो लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक होने के बाद दो लाख रुपये से नीचे आ गया।
विज्ञापन

कारोबारी अनिल वर्मा ने बताया कि आमतौर पर धनतेरस और दीपावली पर मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत तक तेजी आने की उम्मीद रहती थी। इसी को देखते हुए कारोबारी पहले से स्टॉक बढ़ा लेते थे, लेकिन इस बार लगातार गिरते भाव के कारण वे अतिरिक्त निवेश करने से बच रहे हैं।
कारोबारी अनिरुद्ध वर्मा के मुताबिक, अभी अधिक स्टॉक मंगाने पर धनतेरस तक भाव और गिरने से नुकसान हो सकता है। वहीं, स्टॉक नहीं बढ़ाने और कीमतें चढ़ने की स्थिति में ग्राहकों की मांग पूरी करना मुश्किल होगा। इसी असमंजस के कारण कारोबारी सावधानी बरत रहे हैं।

पारे से सोना बनाने की चर्चा से भी असमंजस
कारोबारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से बाजार में पारे से सोना बनाने की चर्चा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कारोबारियों के बीच इसे लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट का यही कारण है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें