फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल ले जाए जा रहे तस्करी के सामान को छोड़कर भागीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में दो नंबर गली के रास्ते नेपाल ले जाए जा रहे सामान को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को देखकर सामान ले जा रही महिलाएं उसे भारतीय सीमा में छोड़कर नेपाल की ओर भाग गईं। पुलिस ने सामान सीज कर कस्टम विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिलाएं दो नंबर गली के रास्ते सामान लेकर नेपाल जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाएं सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गईं।
सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि मौके से चॉकलेट के 42 डिब्बे और सर्फ के 47 पैकेट बरामद हुए हैं। बरामद सामान को सीज कर कस्टम विभाग के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें