फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवती का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 11 Oct 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत शिवपुरी में बृहस्पतिवार देर रात को एक युवती का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। शुक्रवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसामलिक क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी बंश बहादुर चौधरी ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री वंदना को किसी बात को लेकर डांट दिया था। बताया जा रहा है कि रात में पूरा परिवार एक साथ घर में भोजन करके अपने कमरे में सोने के चले गए। कुछ देर बाद मां पूना ने किसी काम से वंदना को आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
पति को बुलाई और दोनों ने दरवाजा को धक्का दिया, जिससे उसकी कुंडी निकल गई और दरवाजा खुल गया। देखा कि कमरे में छत कि कुंडी से वंदना का शव लटक रहा है। परिजनों ने शव को कुंडी से उतारा। शुक्रवार सुबह दाह-संस्कार करने की तैयारी में थे, तब तक किसी ने सूचना परसामलिक पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वंदना की मौत से मां पूना चौधरी, छोटे भाई कुलदीप व आदित्य का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें