फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने खाया जहर

Fri, 08 Aug 2025 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। चार साल से चल रहे प्रेम संबंध में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पनियरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। मामले में दो दिन पहले पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक गांव की युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी ने यौन शोषण भी किया। इस बीच प्रेमिका गर्भवती हो गई। उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कहा कि गर्भपात करवाने के दो माह बाद शादी कर लेगा।
प्रेमी ने दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। गर्भपात के आठ माह बाद प्रेमी अब शादी करने से इंकार करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार की सुबह युवती ने घर पर मौजूद कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पनियरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने की उन्हें सूचना नहीं है। मामले में युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें