फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के साइड इफेक्ट: जिसके लिए घर छोड़कर आई, वही साथ देने से मुकरा

Tue, 26 Dec 2023 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

एक युवती दिल्ली से अपने मां-बाप को छोड़कर 23 दिसंबर को फरार हो गई। 25 दिसंबर को आधी रात को महराजगंज निवासी अपने प्रेमी से मिलने बस स्टेशन पर उतरी, लेकिन नया मोड़ तब आया जब प्रेमी मुकर गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम जाल में फंसी एक युवती दिल्ली से अपने मां-बाप को छोड़कर 23 दिसंबर को फरार हो गई। 25 दिसंबर को आधी रात को महराजगंज निवासी अपने प्रेमी से मिलने बस स्टेशन पर उतरी, लेकिन नया मोड़ तब आया जब प्रेमी मुकर गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद परेशान हुई युवती महराजगंज बस स्टेशन पर ही रोने लगी।
विज्ञापन


रात में बस स्टेशन पर अकेले उसको रोता हुआ देख पुलिस ने जब उसे पूछताछ शुरू की तो कहानी खुलकर सामने आ गई। पहले लड़की ने कुछ बताने से इनकार किया लेकिन बाद में अपनी कहानी बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़ी।

पीड़िता का कहना रहा कि जिसके लिए घर बार छोड़कर यहां आई उसने ही अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और कुशीनगर जिला निवासी उसके मामा को बुलाकर उसे सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें