फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्राओं को हर माह मिलेगी स्टेशनरी व यूनिफॉर्म की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पंजीकृत बालिकाओं को अब हर माह डीबीटी से स्टेशनरी व यूनिफॉर्म का भत्ता दिया जाएगा। पहले सत्र समाप्ति के दौरान इसका भुगतान दिया जाता था।
विज्ञापन

जनपद में 1300 बालिकाएं आवासीय बालिका विद्यालय में पंजीकृत हैं। कस्तूरबा की छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ सुरक्षित प्रवास देने के लिए कई उपाय किए गए हैं। नामांकित छात्राओं को 100 रुपये स्टेशनरी भत्ता व 600 रुपये यूनिफॉर्म मेंटेंस व सफाई इत्यादि के लिए दिया जाता है। अब तक यह राशि एक साथ बेटियों को दी जाती थी, लेकिन अब आगामी सत्र से प्रति माह इसका भुगतान बेटियों के खाते में डीबीटी से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें