रेलवे स्टेशन पर पुल से गिरी युवती, घायल
फरेंदा (महराजगंज )। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दिन में साढ़े बारह बजे स्टेशन के पैदल पुल से एक युवती नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी रिया जायसवाल (19) सोमवार को दिन में रेलवे के ओवरब्रिज पर चढ़ रही थी। उसी दौरान अचानक चक्कर आने से पुल से नीचे गिर गई। जिससे उसके हाथ, कमर व पैर में गंभीर चोट आई। जीआरपी एसओ शिवसागर ने बताया कि युवती को अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद