निचलौल। शहर के कृष्णा नगर वार्ड में शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। शोर-शराबा सुन मोहल्ले के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर वार्ड निवासी पारस मद्धेशिया की बेटी प्रियंका (22) को आधी रात में परिजनों ने घर में अचेत हाल में देखा। आनन-फानन में वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे।
डॉक्टरों ने प्रियंका की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी तय हो चुकी थी। मौत का वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजन भी कुछ बताने में परहेज कर रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार शव को कब्जे में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह साफ होगी।