फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिजन ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने के लिए डांटा तो टॉवर पर चढ़ गई युवती, हंगामा

विज्ञापन
पिपरा तहसीलदार गांव में टॉपर पर चढ़ी युवती।
विज्ञापन
परिजन की डांट से नाराज होकर चढ़ी थी टॉवर पर, एक घंटे बाद उतरी
विज्ञापन


फरेंदा। क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में परिजन के नाराज से क्षुब्ध एक युवती टॉवर पर चढ़ गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद करीब एक घंटे बाद वह नीचे उतरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को नीचे उतार उसके विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की। देर शाम उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव की एक युवती को परिजन ने मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने पर डांट दिया। इससे युवती बिफर गई और घर के पास स्थित टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि युवती परिजनों पर बात-बातपर डांटने का आरोप लगाने लगी और ऐसा नहीं करने का वादा करने पर ही नीचे उतरने की बात कहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक परिवार वालों पर नाराजगी जताते हुए टॉवर पर चढ़ी रही। इस दौरान टॉवर के नीचे लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उससे बार-बार नीचे उतरने की बात कहते रहे लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को समझाने की कोशिश करने लगी। पुलिस के समझाने के बाद युवती टॉवर से नीचे उतरी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को समझा कर नीचे उतारा गया। युवती के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें