फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दरवाजे पर बकरी जाने पर बालिका को पीटा, प्राथमिकी

Thu, 02 Apr 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव में दरवाजे पर बकरी जाने से नाराज कुछ लोगों ने एक बालिका की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी त्रियोगी गोसाई और प्रतिमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भरवलियां निवासी रामअवतार गोसाई ने बताया की 20 मार्च की शाम करीब छह बजे बेटी श्रृष्टि बकरी चराकर घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में बकरी आरोपी भाई त्रियुगी गोसाई के दरवाजे के सामने चली गई। इससे नाराज होकर प्रतिमा गाली देने लगी। जब पुत्री ने विरोध किया तो प्रतिमा पुत्री को मारने-पीटने लगी।
रामअवतार का आरोप है कि, बीच बचाव करने गई पत्नी कलावती, पुत्र आर्यन गोसाई, प्रियंका को भी गाली देते हुए आरोपी भाई त्रियोगी गोसाई व त्रियुगी की पुत्री प्रतिमा लाठी डंडे से मारने-पीटने लगे। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया की त्रियोगी गोसाई और प्रतिमा के खिलाफ संबंधित धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें