खुशालनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के आने के बाद बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
ये बातें ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में मंगलवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में सभी समाज के वर्गों का योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार में पात्र लोगों के लिए आवास, बिजली, पानी, राशन की सुविधा मिल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उजाला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा निधि आदि प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मनरेगा में काम किए लोगों को मनरेगा सम्मान निधि, आवास, समूह के लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर सचिव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय सिंह उर्फ पप्पू, भोला मल्ल, अंगद गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, सचिव अनुज कुमार मौजूद रहे। पकड़ियार विशुनपुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा अन्नप्रासन कराया गया।