फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
महराजगंज में डीएम ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। नगर के नवीन मंडी समिति स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल भी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले सिंचाई विभाग विश्राम गृह में एसडीएम अभय कुमार गुप्ता व सीओ रणविजय सिंह से क्षेत्र में लॉकडाउन के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सभी अधिकारी मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने यूपी स्टेट एग्रो केंद्र पर केंद्र प्रभारी भोलाराम से खरीद की जानकारी लेते हुए खरीद रजिस्टर देखा। मंडी परिसर में फैली गंदगी को साफ कराने का निर्देश एसडीएम को दिया। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया। जहां किसान भृगुनाथ यादव व जनार्दन गुप्ता से बिक्री के दौरान परेशानी के बारे में पूछा। जिस पर दोनों किसानों ने संतुष्टि जताई। खरीद के बारे में एसएमआई प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम केंद्र पर अब तक 350 क्विंटल व द्वितीय पर 374 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें