फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंगूठे का क्लोन बनाकर फर्जी डिग्री व आधार बनाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंगूठे का क्लोन तैयार कर फर्जी शैक्षणिक डिग्री, अंकपत्र और आधार कार्ड जैसे अहम दस्तावेज बनाने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरोह में पांच जालसाज शामिल हैं। गैंग लीडर इमरान खान महराजगंज का रहने वाला है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस संगठित जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश मई 2025 में हुआ था, जब कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर अंगूठे का क्लोन बनाने से जुड़ा नेटवर्क पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस ने 3डी फिंगर प्रिंट मशीन, पॉलिमर स्टांप मशीन, ट्रेसिंग पेपर समेत कई ऐसे उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें