फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 26 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर डीएम से अनुमोदन लिया। इसके बाद रविवार को थाना श्यामदेउरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार गैंग का सरगना प्रदीप कुमार पासवान और गुर्गा संदीप पासवान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर लोगों को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से रुपये निकाल लेते थे। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बीते 7 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। वर्तमान में दोनों आरोपी जिला कारागार महराजगंज में निरुद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें