फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज हुआ तो पुलिस को चकमा देकर चला गया सउदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा दे गैंगेस्टर का आरोपी सऊदी अरब फरार
विज्ञापन

महराजगंज। गैंगेस्टर में वांछित होने के बाद भी कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहम्मदपुर जहहरा गांव के महमूद ने न सिर्फ आपराधिक रिकार्ड छिपाकर पासपोर्ट हासिल कर लिया बल्कि वह सऊदी अरब चला गया। इसका खुलासा एएसपी एलआईयू लखनऊ राधेश्याम राय की जांच में होने पर बुधवार को महराजगंज पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महमूद सालों से लखनऊ के इंदिरा नगर मोहल्ले में रहता था। वह लखनऊ के विकास नगर थाने में गैंगेस्टर का आरोपी भी है। उसने अपने आपराधिक रिकार्ड छिपाते हुए 18 जनवरी 2017 को कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर के पते से आवेदन कर पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। इसके बाद वह सऊदी अरब चला गया। जांच में इस फर्जीवाड़े की पोल खुलने पर पुलिस अब उन सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी है, जहां से चूक हुई है। आंखों में धूल झोककर गैंगेस्टर का पासपार्ट बनवा लेना जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने के लिए काफी है। एसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि इस मामले से जुड़े हर तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई। पासपोर्ट निरस्त कर भारतीय दूतावास को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें