फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गनेशपुर ने महराजगंज को 27 अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकासखंड घुघली के गनेशपुर में रविवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाईबीसी क्लब गनेशपुर और महराजगंज की टीम के बीच खेला गया। इसमें गनेशपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महराजगंज को 27 अंकों से हरा दिया।
विज्ञापन


मुकाबले में गनेशपुर की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और कुल 36 अंक हासिल किए। वहीं, महराजगंज की टीम नौ अंक ही जुटा सकी। इस तरह गनेशपुर ने 36-9 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कबड्डी देश की संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश कनौजिया, डॉ. सोहराब खान, आशीष शुक्ला, एजाज खान, रमेश वर्मा, अब्दुल गनी, संजय पांडेय समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें