फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर : कूड़े से भरी नालियां, टूटी सड़कें करती हैं स्वागत

Thu, 15 Feb 2018 01:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांधीनगर : कूड़े से भरी नालियां, टूटी सड़कें करती हैं स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। भले ही पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान पूरी जोरशोर से चलाया जा रहा हो, लेकिन महराजगंज का गांधीनगर वार्ड इससे अछूता है। यहां कूड़े-कचरे से जाम नालियां, टूटी सड़कें और इनके किनारे गंदगी के अंबार आपका स्वागत करेंगे। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वार्ड में दुर्गंध फैली रहती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


वार्ड में सड़कों की सफाई तो होती है, लेकिन कूड़े से भर चुकीं नालियां इस बात की गवाह हैं कि कोई भी इन्हें साफ करने की जहमत नहीं उठाता। कई जगहों पर नालियां मिट्टी और कूड़े से पूरी तरह भर चुकी हैं। मोहल्ले में इंटरलाकिंग सड़के टूट चुकी हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने बार-बार नगर पालिका परिषद से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।  कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने की   वजह से सड़कों के किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें