फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुलमनहा ने महराजगंज को हराकर जीत ली फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राफी के साथ।
विज्ञापन
फुलमनहा ने पहले हाफ में दो और दूसरे में एक गोल किया, महराजगंज कोई गोल नहीं कर सका
विज्ञापन

खेल से अनुशासन व आपसी भाईचारा बढ़ता है: विधायक
फरेंदा। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की शाम खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फुलमनहा की टीम ने महराजगंज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल मैच में फुलमनहा ने पहले हाफ में दो गोल और दूसरे हाफ में एक गोल कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। दोनों हाफ में काफी प्रयास करने के बाद भी महराजगंज के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। इस तरह फुलमनहा की टीम ने मैच को 3-0 के स्कोर से जीत लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है। उन्होंने खेल से मिलने वाले उत्तम लाभों और एकता व भाईचारे की भावना को भी रेखांकित किया। मैच में रेफरी रहमतुल्लाह और सहायक रेफरी अयूब रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित पासवान, बबलू चौरसिया, शहाबुद्दीन खान, अभय पासवान सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें