फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मटिहनवा में मानकविहीन सड़क का कार्य को लेकर ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज ग्रामसभा के मटियाहनवा टोला आहिरवाल पश्चिम में गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत कार्य नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने सड़कों के मरम्मत कार्य में धांधली की शिकायत की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही और सड़क मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसके कारण सड़कें दो से चार महीने में ही टूट रही है। बृजमनगंज ब्लॉक ग्राम सभा मटिहनवा टोला आहिरावल पश्चिम मार्ग पर जारी मरम्मत कार्य को लेकर प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल व ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बावजूद ठेकेदार ने मानक पर ध्यान नहीं दिया। इस बात की शिकायत पीडब्ल्यूडी के अभियंता से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरम्मत कार्य में सड़क पर बिना रोलर के तारकोल व गिट्टी गिराकर पैचिंग का कार्य होता देख ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें