फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गौ-तस्करी के केस में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिहार का रहने वाला है आरोपी, 2022 से चल रहा था फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गो-तस्करी के केस में 2022 से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को घुघुली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान रामपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम मामले में आरोपी वसीम जाफर निवासी नवादा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बिहार जो वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। अभियुक्त की तलाश व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रामपुर मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पिअकप तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी मोड़ने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम जाफर निवासी नवादा परसौनी थाना उचकागांव जनपद गोपालगंज बताया। उसने बताया कि दिसंबर 2022 में अपने सहयोगी बुद्ध मौर्या निवासी कठकुईया थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर के साथ पिअकप पर सात गोवंशीय पशुओं को लादकर वध के लिए बिहार राज्य ले जा रहा था। पुलिस द्वारा पीछा किया जाने पर नहर के किनारे खेत में फंस जाने के कारण पशुओं को छोड़कर फरार हो गया था। कुछ दिनों बाद बुद्ध मौर्या को पुलिस ने पकड़ लिया था। मामला शांत होने पर गोवंशीय पशुओं की तलाश में निकला था। घुघली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें