महराजगंज। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के लोगों ने शुक्रवार को निर्दोष एजेंट्स को पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन एसपी कार्यालय में सौंपा। कहा कि ठगी करने वाली कंपनियों के निदेशक जेल में हैं अथवा फरार हैं, ऐसे में एजेंट्स को डराने धमकाने का कोई औचित्य नहीं है।
संगठन के लोगों ने दिए ज्ञापन में कहा कि उन लोगों ने लगातार अनशन कर अपनी रकम वापस पाने के लिए आवेदन दिया, लेकिन हमारे पत्र के आधार पर पुलिस कर्मी एजेंट्स को परेशान कर रहे हैं, जिनका इस मामले में कोई रोल नहीं है। अगर हमारा ज्ञापन थाना स्तर पर लेने की व्यवस्था बना दी जाए तो काफी सहूलियत होगी और एजेंट्स भी प्रताड़ित नहीं होंगे। पीआईडी एक्ट के तहत पीड़ितों से आवेदन लेने और समस्या निपटाने के लिए आदेश देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, नर्मदेश्वर पटेल, रविशंकर, अंबिका यादव, हरी राम, राम प्रीत, समीर, वरूण मौजूद रहे। मौजूद