फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: विद्युत निगम के एक्सईएन, एसडीओ समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, महराजगंज यशपाल सिंह की तहरीर के अनुसार विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अनियमितता बरतते हुए सरचार्ज की गणना नियमानुसार नहीं की। प्रति माह रीडिंग कम दिखाकर, कम बिजली बिल की वसूली कर उपभोक्ताओं को अनुचित लाभ दिया गया। कंपनी के लेनदारों से 3,62,355 रुपये वधनराशि कम वसूली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत पांच कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधीक्षण अभियंता ने पुलिस को दी तहरीर में मीटर लगाने एवं धनराशि जमा करने में हेराफेरी की बात की है। केस दर्ज होने के बाद से विद्युत निगम के कर्मियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 17 अगस्त को उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम से गड़बड़ी होने की शिकायत की थी। जिस पर विभागीय जांच समिति गठित कर 19 अगस्त को मुख्य अभियन्ता विद्युत निगम को सूचना प्रेषित की गई, जिस पर 20 अगस्त को अधीक्षण अभियंता आरएस माथुर, शक्ति भवन लखनऊ एवं अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार इनर्जी आडिट शक्ति भवन, लखनऊ ने जांच की। जांच में विभागीय उपखंड अधिकारी, अवर अभियन्ता की रिपोर्ट किसी भी संशोधन में शामिल करना नहीं पाया गया।

उपभोक्ता द्वारा किस्तों में जमा करने के प्रकरण में सरचार्ज गणना नियमानुसार नहीं की गई। नए मीटर लगाने की सीलिंग का संज्ञान ठीक ढंग से नहीं लिया गया। उपभोक्ताओं द्वारा आरसी/ डीसी मद में जमा धनराशि को भी उपभोक्ताओं के बीजकों में से घटा दिया गया, जबकि इस धनराशि की मद अलग है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, महराजगंज यशपाल सिंह की तहरीर के अनुसार विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अनियमितता बरतते हुए सरचार्ज की गणना नियमानुसार नहीं की। प्रति माह रीडिंग कम दिखाकर, कम बिजली बिल की वसूली कर उपभोक्ताओं को अनुचित लाभ दिया गया। कंपनी के लेनदारों से 3,62,355 रुपये वधनराशि कम वसूली गई।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आरोपी अधिशासी अभियंता हरिशंकर, उपखंड अधिकारी ईश्वर शरण सिंह के अलावा तीन कार्यकारी सहायकों रुदप्रताप पांडेय, राजकपूर व अविनाश मणि पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें