फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.50 लाख की ठगी, केस

Sun, 20 Jul 2025 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के मुडिला चौधरी निवासी अर्जुन गौंड से विदेश भेजने के नाम पर 1.48 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने तरकुलवा तिवारी निवासी आरोपी समीम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एक जुलाई को न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि तरकुलवा तिवारी निवासी एजेंट समीम तीन माह पहले मिले। उसने मुझसे कहा कि विदेश भेजने का काम करता हूं। आपके बेटे को अच्छी वीजा पर विदेश भेज दूंगा। उसकी बात पर विश्वास करके मार्च माह के अंतिम सप्ताह में समीम के खाते में 78500 रुपये व 60000 रुपये नकद दे दिया।
बेटे का पासपोर्ट और रुपये देने के एक माह बाद भी जब एजेंट ने विदेश नहीं भेरा तो 13 अप्रैल को रुपये मांगने उसके घर गया। आरोप है कि समीम ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण में गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपी समीम के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें