फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 लाख का फर्जीवाड़ा, दो भाइयों पर केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साहब मेरा बजाज का डीलरशिप है। इसमें एक शख्स भी व्यापार करता है। सभी लेनदेन व्यापार के माध्यम से होता है। साथ में व्यापार करने वाले ने फर्जीवाड़ा कर उनसे 10.83 लाख रुपये ले लिया।
विज्ञापन

रकम वापस मांगने पर गोली मारने की धमकी दे रहा है। वह दहशत में जी रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित कुलवत सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर नौतनवा ने बताया कि जिले में उनका बजाज का डीलरशिप है, जिसमें रेहान मोटर्स कोल्हुई का प्रोपराइटर व्यापार करता था। उसका नाम प्रोपराइटर अताउल्लाह अंसारी है। सभी लेनदेन व्यापार के माध्यम से होता था। उसी बीच रेहान मोटर्स के प्रोपराइटर अताउल्लाह अंसारी ने फर्जीवाड़ा कर 1083393 रुपये ले लिया। काफी समय बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं दी। रकम मांगने पर अब वह धमकी दे रहा है। इसके बाद उन्होंने कोल्हुई में फेस्टिबल काउंटर डाल लिया।
विज्ञापन

इस बीच शख्स अताउल्लाह और उसके भाई युसुफ से जब भी मुलाकात होती है तो रकम वापस करने के बजाय कहते हैं कि अगर रुपये मांगे तो गोली मार दूंगा। धमकी के बाद से वह काफी दहशत में हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कमार सिंह के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अताउल्लाह अंसारी और उसके भाई यूसुफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें