फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 3.5 लाख की ठगी

Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमनौली बुजुर्ग निवासी अब्दुल हसन से विदेश भेजने का झांसा देकर 3.5 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। शुक्रवार को मामले में आरोपी रजौड़ा कला निवासी दीनानाथ व अमित पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित अब्दुल हसन ने बताया कि जनवरी 2024 में सउदी जाने के लिए पंचायत रजौड़ा कला निवासी दीनानाथ व अमित से मुलाकात किया। दोनों विदेश भेजने का काम करते हैं। बातचीत के बाद 20 जनवरी 2024 को 3,49,500 रुपये ऑनलाइन दे दिया। रकम लेने के बाद दाेनों ने अप्रैल में 2024 में वीजा व टिकट दे दिया।
विज्ञापन

मई 2024 में दिल्ली पहुंचा तो एयरपोर्ट पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इन दोनों के पास फोन करने पर ठीक से बात नहीं की। रकम की मांग करने पर धमकी देने लगे। जनवरी 2025 को इनके घर जाकर रकम की मांग की तो अपशब्दों की बौछार कर भगा दिया गया। बाद में मार्च में बातचीत हुई तो रकम देने का आश्वासन दिए, लेकिन रकम नहीं मिली।
आरोपियों ने रकम देने के बजाय धमकी देना शुरू कर दिया तो थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। मामने में शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें