फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिंदुरिया। घुघली क्षेत्र के पुरैना खंडी में जमीन दिलाने के नाम पर सात लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी निवासी सच्चितानंद चौधरी ने न्यायालय में 156-तीन के तहत वाद दाखिल किया। सच्चितानंद चौधरी ने बताया कि मैं पेशे से अध्यापक हूं। मुझे मकान बनवाने के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इसी बीच मेरी मुलाकात रामजतन निवासी पुरैना खंडी से हुई। उसने 12 लाख बीस हजार अपने भारतीय स्टेट बैंक भिटौली के खाते में लेकर छह डिस्मिल जमीन दी। पैमाइश कराया तो चौड़ाई कम हो रही थी। मैंने तीन डिस्मिल और जमीन मांगी। रामजतन ने कहा कि मुझे सात लाख 40 हजार और दीजिए तो मैं तीन डिस्मिल जमीन दे दूंगा।
रामजतन के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में 19 सितंबर 23 को सात लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह टाल-मटोल करने लगा। 13 जून 2024 को उसके घर गया तो मुझे गाली गुप्ता देते हुए भगा दिया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया। घुघली थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें