फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी

Thu, 14 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के टोला कपिया निवासी त्रियुगी पटेल को बहराइच जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने खाद की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 1.31 लाख रुपये का ठगी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में त्रियुगी ने बताया कि दिसंबर 2022 में बहराइच जिले के थाना प्रयागपुर के अंतर्गत पंडितपुरवा गांव के रहने वाले देवी प्रसाद शुक्ला गांव पर खाद और दवा बेचने आए थे। इस दोरान देवी प्रसाद ने खाद की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर झांसे में लेते हुए 1.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब उन्हें दुकान का लाइसेंस नहीं मिला तो रकम की मांग की। इस पर आरोपी ने धमकी दी।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें